जूनागढ़ के पंचेश्वर इलाके में पुलिस ने देशी शराब की एक फैक्ट्री पर छापा मारा है. साथ ही मौके से शराब बनाने के सभी उपकरण भी बरामद किए हैं

गुजरात में भले ही शराब पर प्रतिबंध है लेकिन आए दिन शराब जब्त के मामले सामने आते ही रहते है,एक बार फिर जूनागढ़ से एक शराब की भठ्ठी पकड़ी गई है. जूनागढ़ के पंचेश्वर इलाके में पुलिस ने देशी शराब की एक फैक्ट्री पर छापा मारा है. इसके साथ ही शराब बनाने के सभी उपकरण भी बरामद किए हैं। उसके साथ ही पुलिस को हजारों लीटर शराब बनाने का उपकरण भी मिला है।
पुलिस ने छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि 10 आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने पूरे मामले को की कार्रवाई शुरू कर दी है | लेकिन ये सवाल उठता है कि गुजरात में एक तरफ जहां शराब पर प्रतिबंध है। वहीं दूसरी तरफ शराब तस्करी और डिस्टिलरी पकड़ी जा रही है । शराब तस्करों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है |