यूट्यूबर अरमान मलिक का नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान, 10 अपार्टमेंट, 35,000 स्क्वायर फीट का फार्म हाउस

नई दिल्ली:

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. व्लॉगिंग के जरिए करोड़ों कमा रहे अरमान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट यूट्यूब और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों तक पहुंचाते हैं. हालांकि फिलहाल अरमान एक खास वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, यूट्यूबर 5वीं बार पिता बने हैं और इस बात की जानकारी भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ही लोगों की दी. 5वीं बार पिता बनने से अरमान के घर में भले ही एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. वहीं लोग ये भी जानने के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं कि अरमान आखिर कितना कमाते हैं. अगर आपके मन में ही ये सवाल आ रहा है तो चलिए हम आपको बता ही देते हैं कि यूट्यूबर की कमाई के क्या-क्या सोर्स हैं और कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं अरमान मालिक.

आपको ये जानकर शायद धक्का लगेगा कि अरमान 100 करोड़ के मालिक हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इनका मेन सोर्स ऑफ इनकम यूट्यूब ही है. सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अरमान ने मजाक-मजाक में ये भी बता दिया था कि उनकी पूरी कमाई उनकी दोनों पत्नियों के लिए दो हिस्सों में बटी हुई है. वहीं चंडीगढ़ में अरमान का एक आलीशान घर है जिसकी झलक वो अपने यूट्यूब वीडियोज में दिखाते ही रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights