अशोक चव्हाण ने थामा भगवा झंडा, पूर्व MLC अमर राजूरकर भी बीजेपी में शामिल,

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण आज बीजेपी में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण और अमर राजूरकर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बीजेपी के मुंबई कार्यालय में अशोक चव्हाण ने औपचारिक रूप से भगवा झंडा थाम लिया। इस दौरान महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बकायदा उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

संभावना है कि अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा में मौका देगी। दरअसल राज्यसभा चुनाव के लिए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इसलिए ये एंट्री किसी बड़े नेता की मौजूदगी के बजाय महाराष्ट्र के बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में हुई। राजनीतिक सूत्रों की माने तो अशोक चव्हाण अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में एंट्री चाहते थे। हालांकि अशोक चव्हाण आज पार्टी में शामिल हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights