ICAI का बड़ा ऐलान, अब साल में 3 बार होगी CA इंटर और फाउंडेशन परीक्षा

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) साल में तीन बार आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षा आयोजित करेगा। इस संबंध में घोषणा आईसीएआई सेंट्रल काउंसिल के सदस्य धीरज खंडेलवाल ने की। वहीं, सीए फाउंडेशन और सीए इंटर की परीक्षा साल में तीन बार आयोजित कराने के फैसले को लेकर छात्र संगठनों ने स्वागत किया है।ICAI का बड़ा ऐलान, अब साल में 3 बार होगी CA इंटर और फाउंडेशन परीक्षा

अभी तक ICAI साल में दो बार मई-जून और नवंबर-दिसंबर में आयोजित किया जाता था। साल में तीन बार होने वाली सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक छात्र वेबसाइट पर विवरण देख सकेंगे।

अभी तक ICAI साल में दो बार मई-जून और नवंबर-दिसंबर में आयोजित किया जाता था। साल में तीन बार होने वाली सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक छात्र वेबसाइट पर विवरण देख सकेंगे

आईसीएआई सीए परीक्षाओं को तीन भागों में बांटा गया है। सीए फाउंडेशन परीक्षा सीए कार्यक्रमों के लिए प्रवेश स्तर की परीक्षा है जिसे 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र दे सकते हैं। इच्छुक छात्रों को वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन लिंक के माध्यम से फाउंडेशन परीक्षा के लिए पंजीकरण करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights