त्योहारों और छुट्टियों के कारण भारतीय शेयर बाजार अगले हफ्ते कई दिनों तक बंद रहेंगे

दलाल स्‍ट्रीट में आपको अगले हफ्ते कम एक्‍शन दिखने वाला है। इस दौरान शेयर बाजार में सिर्फ 3 ट्रेडिंग सेशन होंगे। बाकी के दिन यह बंद रहेगा। बंबई शेयर बाजार (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 25 मार्च को कोई कारोबारी गतिविधियां नहीं होंगी। ऐसा होली के कारण है। फिर 29 मार्च को गुड फ्राइडे के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

दोनों एक्सचेंजों में 25 और 29 मार्च को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा। मुद्रा डेरिवेटिव सेगमेंट भी इन दिनों नहीं खुलेगा।

कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) सेगमेंट में आंशिक कारोबारी छुट्टियां रहेंगी। 25 मार्च को सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा लेकिन, शाम के सत्र के दौरान शाम 5 बजे से आधी रात तक इन सेगमेंट में कारोबार की अनुमति होगी। 29 मार्च को कमोडिटी और ईजीआर सेगमेंट में पूरी छुट्टी रहेगी।

बाकी 2024 के लिए भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में कुल 10 ट्रेडिंग हॉलीडे होंगी। इनमें अप्रैल में दो दिन, मई, जून, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में एक-एक छुट्टी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights