एल्विश यादव और उनके दो दोस्तों को जमानत, स्नेक वेनम केस में जल्द होगी रिहाई

पांच दिन नोएडा की जेल में रहने के बाद एल्विश यादव की जमानत याचिका को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। सांपों के जहर की तस्करी मामले में एल्विश के अलावा उनके दोनों दोस्तों को भी बेल मिल गई है। यूट्यूबर के वकील ने मीडिया से बातचीत में बताया, ‘बेल पर सुनवाई हुई थी। और माननीय कोर्ट ने ऑर्डर पास कर दिया है। उनको जमानत मिल गई है। 50-50 हजार के दो मुचलके पर। जमानत दाखिल कर दिए जाएंगे।’

वहीं, जब वकील प्रशांत राठी से पूछा गया कि कब तक एल्विश जेल से बाहर आ पाएंगे? तो इस पर वकील ने कहा, ‘देखो, अभी हमें प्रोसीडिंग करने दो जमानत की, जितना भी जल्दी होगा, वो बाहर आ जाएंगे।’ इसके बाद पूछा गया कि उन्होंने कोर्ट में क्या दलील दी थी, तो इस पर उन्होंने बताया, ‘यही की झूठा फंसाया गया है। उनसे कोई सब्सटेंस बरामद नहीं है NDPS एक्ट का। और जिससे बरामद किया गया था राहुल से। उसे पहले ही कोर्ट से बेल मिल चुकी है।’

एल्विश यादव के जेल से जमानत मिलने वाली खबर से फैन्स बहुत खुश हैं। कुछ ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप भी शेयर की है, जिसमें एल्विश ब्लैक अटायर में नजर आ रहे हैं और फैन्स को देखकर वह हाथ हिला रहे हैं। वहीं, उनके दोस्त लवकेश कटारिया वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं और वह भी लोगों को देखकर हाथ हिला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights