ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी

ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी गठबंधन को लेकर स्थिति साफ हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साफ किया कि बीजेपी ओडिशा में अकेले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। काफी वक्त से दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी लेकिन सीटों के बंटवारे पर मामला अटक गया। बीजेडी ने कुछ दिन पहले से ही अपने उम्मीदवार भी घोषित करना शुरू कर दिया था।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ओडिशा की बीजेडी पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर समर्थन देती आई है, इसके लिए उनका आभार। साथ ही उन्होंने लिखा कि ओडिशा में मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे यहां के लोगों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि ओडिशा-अस्मिता, ओडिशा-गौरव और ओडिशा के लोगों के हित से जुड़े कई विषयों पर हमारी चिंताएं हैं। उन्होंने लिखा कि बीजेपी इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights