लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सली कैंप का किया भंडाफोड़, विस्फोटक जब्त

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रदेश की पुलिस ने गढ़चिरौली में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के एक शिविर का भंडाफोड़ किया है। बॉर्डर पर नक्सल कैंप से पुलिस ने कुछ जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और अन्य सामान जब्त किया है। नक्सल कैंप के भंडाफोड़ के बारे में एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।


गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को शुक्रवार देर रात खुफिया जानकारी मिली कि कुछ हथियारबंद नक्सली छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की बॉर्डर पर छिपे हुए है। ये नक्सली चुटिनटोला गांव में आने वाले लोकसभा चुनाव में किसी विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

स्थानीय पुलिस और गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 टीमों ने तुरंत एक नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह ‘सी-60’ इकाइयां 450 मीटर ऊंची पहाड़ी की चोटी पर पहुंच गईं। पुलिस के मूवमेंट का पता चलते ही नक्सली अपने कैंप में सामान छोड़कर नक्सली भाग चुके थे।

नक्सल विरोधी अभियान को चला रहे अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान हीपहाड़ी पहाड़ी की चोटी पर एक बड़ा रेसीडेंस एरिया और नक्सली कैंप मिला। उन्होंने बताया कि नक्सली बेहद कठिन इलाके और पहाड़ों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights