गणेश जी की मूर्ति भी चीन से आती थी… बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा हमला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव आया है। कांग्रेस के शासन काल में तो गणेश जी की प्रतिमा तक चीन से आती थी। जेपी नड्डा ने कहा कि पहले गणेश जी की मूर्ति भी चीन से आती थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में जवानों को सीधा आदेश है कि सीधे भून दो।

उन्होंने सीधी संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डॉ राजेश मिश्रा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस पहले राजनीति भाई को भाई से लड़ने के लिए करती थी, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की परिभाषा ही बदल दी। भारत के विकास की रफ्तार और आते बदलाव का जिक्र करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि वर्तमान में ऑटोमोबाइल बाजार में भारत ने जापान को भी पीछे छोड़ दिया है, हमसे आगे सिर्फ अमेरिका और चीन है। हम तीसरे नंबर पर हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले मोबाइल पर लिखा होता था कि मेड इन चाइना, अब इस मोबाइल पर लिखा हुआ है मेड इन इंडिया। यह फर्क है। इतना ही नहीं दुनिया में सस्ती और असरदार दवा भारत के उद्योगपति बना रहे हैं। दुनिया में निर्यात लगातार हमारा बढ़ा है।

वहीं, हालत यह थी कि 10 साल पहले गणेश जी की भी चीन से आते थे, दिवाली के समय जो गणेश जी खरीदते थे, वह भी चीन से आते थे और यह खिलौने चीन से आते थे। आज भारत खिलौने के एक्सपोर्ट के मामले में ढाई गुना वृद्धि कर गया है। आज भारत मोबाइल के एक्सपोर्ट में, खिलौने एक्सपोर्ट में ढाई गुना वृद्धि कर गया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना और यूक्रेन युद्ध के बाद की दुनिया के हालात की चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि आज दुनिया में अमेरिका जैसा देश भी कोरोना और यूक्रेन-रूस के युद्ध के बाद सारे यूरोप की आर्थिक स्थिति लड़खड़ा गई है। लेकिन इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड जो आर्थिक दृष्टि से सबसे बड़ा संगठन है, उसको अगर कोई उगता सूरज दिखता है तो भारत है। हम 10 साल पहले 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे आज भारत पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने के बाद भारत 2027 में तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights