महाराष्ट्र बीजेपी के स्टार प्रचारकों की नई सूची में CM शिंदे और अजित पवार नहीं,

 महाराष्ट्र में बीजेपी ने अपने स्टार चुनाव प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार को जगह नहीं दी है। लोकसभा चुनावों की शुरुआती रैली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पीएम मोदी की जनसभाओं में साथ नजर आए थे। पार्टी की तरफ से आयोग को जो सूची सौंपी गई है। अब सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार का नाम नहीं है। स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों के नाम को हटाने के पीछे कोई वजह नहीं बताई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से आयोग को भेजी गई सूची में कहा गया है कि यह सूची महाराष्ट्र के चौथे और पांचवें चरण के चुनावों के लिए है। इसमें सूची के साथ लिखे नोट में यह भी कहा गया है जब तब अगली सूची न मिले। इसे ही वैध माना जाए। देखें बीजेपी की नई सूची में कौन-कौन है स्टार प्रचारक।

महाराष्ट्र में सीएम शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी राज्य में महायुति का हिस्सा है। सीएम शिंदे शुरुआती रैलियों में पीएम के साथ नजर आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने दोनों नेताओं के नामों को शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एसपी) की आपत्ति के बाद ड्रॉप किया है। एनसीपी एसपी ने बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि बीजेपी ने अन्य दलों के नेताओं को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। ऐसा करना जन प्रतिनिधत्व अधिनियम की धारा 77 को उल्लंघन है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों नेताओं का नाम प्रमुखता से शामिल था। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की पहली सूची 28 मार्च को जारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights