राजस्थान की हाई प्रोफाइल जयपुर शहर लोकसभा सीट पर जमकर सियासी हलचल मची हुई है। यहां से पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और बीजेपी की मंजू देवी शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। इस बीच प्रताप खाचरियावास के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीजेपी पर जमकर निशाना लगाया। उन्होंने बीजेपी के 400 के नारे को पूरी तरह फेल बताया है। पायलट ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जोरदार फाइट में है, आने वाली 4 जून को अविश्वसनीय चुनाव परिणाम सामने आएंगे।
पायलट बोले- लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है कांग्रेस
राजस्थान में लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। सियासी चर्चा है कि आधा दर्जन से अधिक ऐसी लोकसभा सीटे ऐसी हैं जहां कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। इधर पायलट ने बीजेपी पर हमला करते हुए उनके 400 पार के नारे को फेल बताया। उन्होंने दावा किया कि जयपुर सहित राजस्थान की 15 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। हम निश्चित रूप से बीजेपी से अधिक सीटे हासिल करेंगे।