राजा अब रानी के पेट से नहीं, मतदान पेटी से पैदा होगा.. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग चल रही है। यूपी में मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, कैराना, रामपुर और नगीना सीट समेत कुल 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं इस बार नगीना लोकसभा सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला चल रहा है। इसकी वजह आजाद समाज पार्टी के कैंडिडेट चंद्रशेखर आजाद है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने नगीना सीट से दावेदारी ठोक कर NDA, I.N.D.I.A गठबंधन और बसपा को खुली चुनौती दे दी है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि राजा अब रानी के पेट से नहीं बल्कि मतदान पेटी से पैदा होगा।

भीम आर्मी चीफ व आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लोकतंत्र में जिन उम्मीदों के साथ आया था कि जो लोग राजा महाराजा होंगे वही राजनीति करेंगे। बल्कि उन लोगों के हाथों में भी पावर आएगी जो लोग काम करना चाहते हैं, जिन लोगों को अवसर नहीं मिलता था। आज ये बात यहां पर चरितार्थ होती नजर आ रही है।

भीम आर्मी चीफ ने कहा कि जनता बदलाव, परिवर्तन और मजबूत आवाज बनाने के लिए वोट कर रही है। वहीं एक्स पर पोस्ट के जरिये कहा कि बाबा साहेब ने कहा था पहले रानी के पेट से ही राजा जन्म लेता था, लेकिन मैंने अब यह व्यवस्था की है कि राजा अब रानी के पेट से नहीं, मतदान पेटी से पैदा होगा।

इसके अलावा चंद्र शेखर आजाद ने अपने पक्ष में वोट करने के लिए अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नगीना लोकसभा के सभी सम्मानित मतदाताओं आपका एक-एक वोट नगीना के साथ-साथ प्रदेश और देश के भविष्य का फैसला करेगा। साथियों मैंने अपना फर्ज अदा किया है आप अपना फर्ज अदा कीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights