परशोत्तम रूपाला का टिकट नहीं कटने पर गुजरात में क्षत्रिय समाज ने किया आंदोलन के पार्ट-2 का ऐलान, जानें

गुजरात की राजकोट सीट से केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला का नामांकन नहीं रद्द होने पर क्षत्रिय समाज ने बीजेपी के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। नामांकन के अंतिम दिन डेडलाइन खत्म होने के बाद क्षत्रिय समाज संकलन समिति ने इसकी जानकारी दी। रूपाला का टिकट रद्द नहीं करने पर अब क्षत्रिय समाज सभी 26 सीटों पर बीजेपी के खिलाफ मतदान करेगा। क्षत्रिय समाज की महिलाएं 7 मई तक क्रमबद्ध तरीके से क्षत्रिय समाज की महिलाएं पूरे प्रदेश में उपवास करेंगी। क्षत्रिय समाज की संकलन समिति ने फैसला किया है कि दूसरे समाज से भी समर्थन मांगा जाएगा। आंदोलन के लंबा खिंचने के कारण क्षत्रिय समाज ने महिलाओं की अलग से टीम बनाने का ऐलान किया। 18 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परशोत्तम रूपाला का बचाव किया था। उन्होंने गांधीनगर रोड शो में कहा था कि रूपाला ने दिल से माफी मांगी है।

क्षत्रिय समाज संकलन समिति के प्रवक्ता करण सिंह चावडा ने कहा कि उपवास के सभी जिले में रथ यात्र निकलेगी। इसमें हम लोगों से बीजेपी के बहिष्कार की अपील करेंगे। चावडा ने कहा कि हम दूसरे राज्यों में अपने आंदोलन को लेकर जाएंगे। चावडा ने कहा कि क्षत्रिय समाज के आंदोलन से आम लोगों को कोई तकलीफ नहीं होगी। चावडा ने बीजेपी के 400 पार के नारे पर कटाक्ष किया और कहा हम इन्हें 250 पर समेट देंगे। गुजरात में क्षत्रिय समाज ने 23 मार्च को रूपाला की टिकट रद्द करने की मांग उठाई थी। इसके बाद 14 अप्रैल को राजकोट में एक बड़ा क्षत्रिय अस्मिता सम्मेलन भी आयोजित किया था। इसके बाद संकलन समिति ने 19 अप्रैल की डेडलाइन बीजेपी को दी थी। समिति ने आंदोलन पार्ट 2 का ऐलान समाज की 120 संस्थाओं और अग्रणियों की बैठक के बाद लिया। अहमदाबाद में हुई यह बैठक दो घंटे तक चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights