दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी नेताओं पर गहरी साजिश का आरोप लगाया। रांची में ‘उलगुलान न्याय’ रैली को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश की जा रही है
। सुनीता केजरीवाल ने शादी के बाद अरविंद केजरीवाल की ओर से किए गए पहले आग्रह का भी खुलासा किया। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि शादी के बाद अरविंद केजरीवाल ने उनसे पहला सवाल पूछते हुए कहा कि वो समाज सेवा करना चाहते है, इस पर उन्हें कोई आपत्ति तो नहीं हैं।सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। ये तानाशाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का दोष सिर्फ इतना ही था कि उन्होंने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को ठीक किया, शिक्षा व्यवस्था अच्छी हुई, अस्पताल बनवाया, मोहल्ला क्लिनिक बनवाई। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है। आईआईटी पास करने के बाद उनके सारे साथी देश से बाहर चले गए, लेकिन वो नहीं गए, उन्हें तो जनसेवा करना था।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि जब शादी हुई, तो अरविंद केजरीवाल का एक ही सवाल था, वे पूछने लगे कि उन्हें समाज सेवा करती है, तुम्हें कोई दिक्कत हो नहीं हैं। उन्हें एक अच्छी नौकरी मिली, लेकिन नौकरी से छुट्टी लेकर जनसेवा का काम करने लगे। 2006 में तो उन्होंने नौकरी छोड़ दी। झुग्गी-झोपड़ी में काम करने लगे। वो एक ऐसे शख्स है, जिन्होंने 2011 के आंदोलन में दो बार 13-14 का लंबा अनशन किया। वे शुगर के मरीज हैं अपनी जान को दांव पर लगाने का काम किया। वो उसूलों के पक्के हैं। दिल्ली के पहली बार मुख्यमंत्री बने तो 49 दिनों के अंदर त्यागपत्र दे दिया, जबकि कोई चपरासी भी नौकरी नहीं छोड़ना चाहता हैं, लेकिन उन्हें सत्ता का कोई मोह नहीं है। वो देश की सेवा करना चाहते हैं, देश को नंबर वन बनाना चाहते हैं। लेकिन अभी जेल में बंद कर दिया गया है, उनके खाने पर भी कैमरा लगाया गया है, एक-एक निवाले पर नजर रखी जा रही है। वे लोग दिल्ली के सीएम को मारने की साजिश रच रहे हैं।