अरविंद केजरीवाल को उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार, अखिलेश यादव ने अब खोल दिया मोर्चा

शराब घोटाले के मामले में तिहार जेल में बंद आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwwal) के स्वास्थ्य विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवालों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है। इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य से संबंधित खबरों को लेकर अखिलेश यादव ने चिंता जाहिर की है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है। ये समाचार अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ती शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है। इस समाचार का तत्काल उच्च स्तरीय संज्ञान लिया जाए। पता किया जाए कि इस साजिश के पीछे किसके निर्देश हैं। अखिलेश यादव पर अब मामला तूल पकड़ने लगा है। उन्होंने यह पोस्ट ‘केजरीवाल को इंसुलिन दो’ और ‘नहीं चाहिए भाजपा’ हैशटैग के साथ किया है।

शराब घोटाला केस में जेल में बंद दिल्ली सीएम का शुगर लेवल बढ़ने का मामला लगातार बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल को धीमी मौत की साजिश रची जा रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से एक पत्र दिखाकर तिहाड़ जेल में शुगर के डॉक्टर न होने का दावा किया गया। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि जेल प्रशासन अब तक कह रहा था, उनके पास सारे संसाधन मौजूद हैं। विशेषज्ञ डायबिटीज डॉक्टर हैं। वहीं, शनिवार को डीजी जेल की ओर से एम्स को पत्र लिखा गया है। इसमें डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights