64 देशों में चुनाव, सबको भारत से सीखना चाहिए… अहमदाबाद में वोट डालकर बोले PM मोदी

लोकसभा चुनावों तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला। पीएम मोदी ने वोट डालने के बाद कहा कि आज हमारे देश में ‘दान’ का बहुत महत्व है और उसी भावना से देशवासियों को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि अभी 4 राउंड की वोटिंग बाकी है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रानिप स्थित निशान स्कूल पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर एक छोटी बेटी को प्यार से दुलारा।

पीएम मोदी ने वोट डालने के बाद कहा कि लोकतंत्र में मतदान सामान्य दान नहीं है। हमारे देश में दान का एक महात्म्य है। और उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा वोट करें। आज तीसरे चरण का मतदान है। अभी तीन सप्ताह चुनाव चलेगा और चार चरण बाकी हैं। मैं मतदाता के नियमित रूप से यहीं पर मतदान करता हूं। बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर अमित भाई यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। अभी मुझे कई राज्यों का दौरा करना है। मैं देश के मतदाताओं का अभार व्यक्त कर हूं। जो उत्साह से भाग लेते हैं। मैं चुनाव आयोग अभिनंदन करता हूं कि देश में पहले दो चरणों में हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई है। पीएम मोदी ने कि आयोग ने समय के साथ चुनाव व्यवस्था को आधुनिक बनाया है। वोटर फ्रेंडली किया है। दुनिया के देशों को इससे सीखना चाहिए। पीएम मोदी ने चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षा बलों और मतदान कर्मचारियों का अभी आभार व्यक्त किया।

निशान स्कूल के बाहर पीएम मोदी के बड़े भाई सोमाभाई पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी के बाद उनके बड़े भाई सोमाभाई मोदी ने वोट डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद मतदान करने के लिए छह मई रात को गुजरात पहुंच गए थे। पीएम मोदी ने राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद सुबह अहमदाबाद के रानिप स्थित निशान स्कूल में वोट डाला। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की। पीएम मोदी ने लिखा कि तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights