रमेश अवस्थी की जीत के लिए अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने किया भव्य रोड शो, जनसैलाब देखकर बोलीं-लव यू कानपुर

उत्तर प्रदेश की कानपुर लोकसभा सीट पर चुनाव-प्रचार में इस बार भीड़ के सभी रिकार्ड टूट रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के पक्ष में हो रहे एक के बाद एक रोड शो में सड़कों पर जनसैलाब उमड़ रहा है। जानकारों की मानें तो कानपुर में पहली बार जनता में चुनाव को लेकर इतना उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और मोनालिसा प्रचार करने कानपुर पहुंचीं। उनके रोड शो को देखने के लिए रिकार्ड संख्या में लोग पहुंचे। रोड शो में उमड़ी लाखों की भीड़ ने बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में जमकर नारे लगाए। करीब 6 किलोमीटर लम्बा ये रोड शो काली मठिया से शुरू हुआ। इस रोड शो के दौरान अपार भीड़ उमड़ी। भीड़ से मोदी-योगी जिन्दाबाद के नारे लग रहे थे। अक्षरा सिंह ने जनसैलाब को देखकर कहा कि आई लव यू कानपुर।

दोनों अभिनेत्रियां हाथ में कमल फूल का निशान पकड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। रोड शो के दौरान कानपुर की सड़कों पर लोगों का हुजूम नजर आया। अक्षरा सिंह की एक झलक देखने के लिए युवाओं में उत्साह दिखा। काली मठिया चौराहे पर सैकड़ो लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रसिद्ध लोक गायिका अक्षरा सिंह और मोनालिसा का भव्य स्वागत किया। मोनालिसा को देखने के लिए युवाओं के साथ-साथ महिलाओं में भी उत्सुकता दिखाई दे रही थी। अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने अपने हाथों में बीजेपी का चुनाव चिह्न कमल का फूल लेकर चल रही थीं। उन्होंने काली देवी मंदिर के सामने मां काली का हाथ जोड़कर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।रोड शो के दौरान ऐसा लग रहा था कि मानों पूरा शहर सड़कों पर उतर आया हो। अक्षरा सिंह के काली मठिया पहुंचने पर युवाओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। रोड शो गल्ला मंडी, चंदेल चौराहा, विजय नगर, डबल पुलिया, गोपाला चौराहा, छठ पूजा स्थल, नमक फैक्ट्री चौराहा काकादेव, एकता चौराहा, रावतपुर बाजार,राम लला मंदिर, पाथा माई मंदिर से होते हुए मसवानपुर सराय पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights