‘बाहुबली’ के सत्यराज बनेंगे नरेंद्र मोदी? इंटरनेट पर चर्चा- प्रधानमंत्री की बायोपिक में कटप्पा आएंगे नजर

एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाने के बाद अभिनेता सत्यराज की लोकप्रियता देशभर में बढ़ गई। एक्टर जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे। ये पीएम मोदी की दूसरी बायोपिक होगी। पहली में विवेक ओबेरॉय नजर आए थे। सोशल मीडिया पर रमेश बाला ने कहा इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि सत्यराज अब प्रधानमंत्री की कहानी दिखाएंगे।

रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सत्यराज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नरेंद्र मोदी का किरदार निभाएंगे। इसमें और जानकारी आने का इंतजार है।’ इसके पहले पीएम मोदी की बायोपिक 2019 में आई थी, जिसमें विवेक ओबेरॉय ने अभिनय किया था और लोगों ने जमकर आलोचना की थी।26 साल पहले आए इस टीवी शो ने 111 मिनट में रच दिया था इतिहास, लिम्का ही नहीं, गिनीज बुक में भी दर्ज हुआ था नाम

खबर ये भी है कि सत्यराज ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह ऐसी किसी मूवी का हिस्सा हैं या नहीं। लेकिन ये खबर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई इस बार में बात कर रहा है कि एक्टर अब कटप्पा से सीधे पीएम मोदी के रूप में दिखाई देंगे। हालांकि उन्होंने अपने करियर में और भी तरह-तरह के रोल्स किए हैं लेकिन एसएस राजामौली की वो फिल्म इनके करियर की यादगार मूवी बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights