क्या पश्चिमी दिल्ली में जीत रहे हैं AAP के महाबल मिश्रा? वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जान लीजिए

जाने-माने टीवी न्यूज एंकर मानक गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो टुडेज चाणक्य के एक ओपिनियन पोल का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में वेस्ट दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महाबल मिश्रा के जीतने की संभावना जता रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। वीडियो की पड़ताल करने पर ये वीडियो फर्जी निकला, ये एक एडिट किया हुआ वीडियो है, जिसे एआई जेनरेटेड वॉइस क्लोनिंग का प्रयोग कर बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एंकर मानक गुप्ता कह रहे हैं, ‘दिल्ली में लोकसभा चुनाव में इस बार I.N.D.I.A गठबंधन का पलड़ा भारी होता दिखाई दे रहा है। टुडेज चाणक्य ओपिनियन पोल के अनुसार दिल्ली की कुल सात सीटों में से छह सीट I.N.D.I.A गठबंधन को जाते दिख रही हैं। पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा बेहद मजबूत स्थिति में लग रहे हैं।’

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने एंकर मानक गुप्ता का सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया। हमें उनके एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर 24 मई 2024 का एक पोस्ट मिला। इस पोस्ट में मानक गुप्ता ने वायरल वीडियो शेयर करके हुए इसे पूरी तरह फेक करार दिया। मानक गुप्ता ने पोस्ट में आगे बताया कि मेरे शो ‘राष्ट्र की बात’ से मेरा वीडियो ले कर उसमें AI जेनरेटेड आवाज डाली गई है और इसमें प्रयोग किए गए सभी ग्राफिक्स भी झूठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights