पवन कल्याण का रशियन बीवी ने किया राजतिलक, लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर आरती उतारकर जोरदार स्वागत

लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव के परिणाम भी घोषित किए गए। दोनों ही चुनाव परिणामों में तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण ने बड़ी जीत हासिल की। जीतने के बाद जब पवन कल्याण घर पहुंचे, तो रूसी पत्नी Anna Lezhneva ने उनकी आरती उतारी और राजतिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो ट्विटर यानी X पर छाया हुआ है। पवन कल्याण फैंस जोरदार जश्न मना रहे हैं। राम चरण से लेकर चिंरजीवी तक कई साउथ सुपरस्टार्स ने पवन कल्याण को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2014 में Pawan Kalyan की जन सेना पार्टी के साथ बीजेपी और चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP) से गठबंधन किया था और फिर चुनाव लड़ी, जिसमें ऐतिहासिक जीत मिली। जहां एक तरफ इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को जीत मिली, तो वहीं राज्य चुनावों में भी पवन कल्याण छा गए। उन्होंने पिठापुरम सीट पर YSR कांग्रेस पार्टी की वांगा गीता को 70,279 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

X पर शेयर किए गए वीडियो में पवन कल्याण की पत्नी Anna Lezhneva पहले तिलक और फिर एक्टर की आरती उतारते हुए नजर आ रही हैं। फैंस भी इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और पवन कल्याण को जीत की बधाई दे रहे हैं। भाई चिरंजीवी और भतीजे-अल्लू अर्जुन और राम चरण ने पवन कल्याण पर खूब प्यार लुटाया। मालूम को पवन कल्याणी का जन सेना पार्टी YSRCP को पीछे छोड़ते हुए दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने ही TDP के साथ गठबंधन करने की पहल की थी, और बाद में बीजेपी के साथ भी गठबंधन कर लिया।

https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.643.0_en.html#goog_482557658

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights