राम जन्मभूमि परिसर में एसएसएफ के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में एसएसएफ के जवान को गोली लगी है, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। एसएसएफ जवान राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात था। हालांकि गोली किस कारण लगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, आनन-फानन में सुरक्षा कर्मियों ने उसे पहुंचाया अस्पताल। जहां से ट्रामा सेंटर किया गया है रेफर किया गया और ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, जवान को सुबह 5 बजे की करीब गोली लगी है। जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, एसएसएफ का जवान अंबेडकर नगर का रहने वाला था। इस घटना के बाद से ही राम जन्म भूमि परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।