गुजरात के अहमदाबाद भीषण एक्सीडेंट, दो SUV की टक्कर में तीन की मौत, फॉर्च्यूनर में भरी थी शराब

 गुजरात के अहमदाबाद में एक बार फिर भीषण एक्सीडेंट की घटना सामने आई है। सोमवार सुबह अहमदाबाद की रिंग रोड पर फॉर्च्यूनर कार और थार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। इस घटना में तीन की मौत हो गई। छह अन्य को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी ज्यादा जोरदार थी। दोनों एसयूवी की के परखच्चे उड़ गए। फॉर्च्यूनर कार से दारु औ बियर की बदामदगी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि कार में शराब ले जाई जा रही थी। यह एक्सीडेंट वकील ब्रिज के नजदीक हुआ। मरने वालों में फॉर्च्यूनर में सवार एक ड्राइवर है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया

अहमदाबाद की रिंग रोड पर हुए एक्सीडेंट में सामने आया है कि फॉर्च्यूनर में शराब भरी हुई थी। थार से जब वह टकराई तो वह कई फीट उछल गई।फॉर्च्यूनर की स्पीड काफी ज्यादा बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद फॉर्च्यूनर कार सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर पर जा गिरी। ऐसा सामने आया है कि कार में शराब होने के कारण उसे तेज गति से चलाया जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर शराब और बियर के कैन बिखर गए। जानकारी के अनुसार पुलिस को कार में 30 पेटी से अधिक दारू और बियर मिली है। दोनों कारों को जेसीबी की मदद से हटाया। पुलिस जांच कर रही है कि फॉर्च्यूनर का मालिक कौन है। अहमदाबाद पुलिस की डीसीपी नीता देसाई ने बताया कि कारों की नंबर प्लेट के आधारा पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना के कारण एक ट्रक चालक भी अपना संतुलन खो बैठा और उसका वाहन सड़क से नीचे गिर गया। पुलिस जानकरी जानकारी जुटा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी। अहमदाबाद में पहले भी कई बड़े एक्सीडेंट सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights