संविधान में कितने पेज होते हैं? पढ़ते हो नहीं और लहराते फिरते हो’, लोकसभा में विपक्ष पर गरजे अनुराग ठाकुर

लोकसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई है। कल से राहुल गांधी की स्पीच के बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष आमने-सामने है और एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहा है। इस बीच बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में संविधान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। 

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?

अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘संविधान में कितने पन्ने होते हैं? ये मत बताओ कि संविधान कितना मोटा है बल्कि पेज बताओ। रोज लेकर घूमते हो, कभी खोलकर पढ़ो तो सही। पढ़ते हो नहीं, लहराते फिरते हो। जेब से निकालकर देखो।’

अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कम से कम नकल ही मार लो और बताओ संविधान में कितने पन्ने होते हैं। बहुत संविधान-संविधान करते थे। पहले ये संविधान बनाने वाले को अपमानित करते थे और अब संविधान दिखाते हैं लेकिन पढ़ते नहीं हैं। 

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये अच्छी बात है कि राहुल गांधी नेता विपक्ष बने हैं। वह पिछले 20 साल से बिना जिम्मेदारी के पावर का मजा ले रहे थे, अब उन्हें जिम्मेदारी भी लेनी पड़ेगी। ठाकुर ने कहा कि यह राहुल गांधी के लिए परीक्षा है, क्या वे विपक्ष को एकजुट रख पाएंगे? पिछले सेशन में उनकी 50 प्रतिशत से भी कम हाजिरी थी, इतनी तो आज भी नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights