ऊंची लहरें…भारी बारिश और तेज हवाएं, दिख रहा है तूफान ‘बेरिल’ का प्रचंड रूप; यहीं फंसी है टीम इंडिया

तूफान ‘बेरिल’ ने दक्षिण-पूर्वी कैरेबियाई द्वीप समूह में भारी तबाही मचाई है और यह श्रेणी-पांच के रूप में मजबूत हो गया है। सोमवार को ग्रेनाडा के कैरियाकोउ द्वीप पर दस्तक देने के बाद ‘बेरिल’ दक्षिण-पूर्वी कैरिबियाई क्षेत्र में पहुंचा जिसके असर से यहां घरों के दरवाजे, खिड़कियां और छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। यह कैरियाकोउ द्वीप में श्रेणी-चार के तूफान में पहुंचा था जो कि और मजबूत होता चला गया। तूफान के फिलहाल थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।सोमवार देर रात ‘बेरिल’ की हवा की गति बढ़कर 160 मील प्रति घंटे (260 किलोमीटर प्रति घंटा) हो गई। आने वाले दिनों में इसकी गति में और बदलाव होने के आसार हैं। ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल ने सोमवार देर रात कहा कि तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और फिलहाल अधिकारी कैरियाकोउ और पेटिट मार्टिनिक द्वीपों पर स्थिति का आकलन करने में सक्षम नहीं हैं। शुरुआती खबरों में बड़े पैमाने पर नुकसान की बात सामने आई है, संचार व्यवस्था भी ठप है। 

बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच चुकी भारतीय क्रिकेट भी तूफान की वजह से वहीं फंसी हुई है। तूफान लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। तूफान की वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। हालात को देखते हुए सभी एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। तूफान को लेकर स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। बिजली और पानी की सप्लाई भी बाधित हुई है। कई घरों की छतें उड़ गई है, पेड़ टूट गए हैं, सड़कें पानी में डूब गई हैं। ऐसे में टीम इंडिया भी अपने होटल में ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights