‘मिर्जापुर 3’ : कालीन भैया और गुड्डू पंडित के ‘बाहुबल’ की नौका में छेद करेंगे ये 11 धांसू ट्विस्ट

मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का ऐलान इस साल की शुरुआत में ही हो गया था और इसके इंतजार में आधा साल भी बीत गया। फैंस को इस सीजन का बेसब्री से इंतजार है और उनकी बेकरारी हर नई अपडेट के साथ बढ़ती देखने को मिली। इस सीरीज का तगड़ा फैन बेस है और इसके किरदारों का फैन बेस उससे भी ज्यादा धांसू। ‘कालीन भैया’ और ‘गुड्डू पंडित’ से लेकर ‘मुन्ना’ और ‘बब्लू’ इस सीरीज के पहले सीजन के आने के बाद से ही छा गए और ये वन लाइनर डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ गया। पहला सीजन साल 2018 में आया था और फिर इसका दूसरी सीजन साल 2020 में आया और अब चार साल बाद 5 जुलाई 2024 को इसका तीसरा सीजन स्ट्रीम होने वाला है। पहले सीजन के बाद से ही लोग उम्मीदें पाल बैठे थे। पहले सीजन जितना प्रभावी और सफल रहा उतना दूसरे सीजन ने इंप्रेस नहीं किया, लेकिन अब इसके तीसरे सीजन से काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में हम आपके लिए पहले ही इसके धांसू ट्विस्ट लाए हैं, जिन्हें जानने के बाद सीजन 3 को देकने की लालसा और बढ़ जाएगी।

आने वाले 11 धांसू ट्विस्ट

  • छोटे त्यागी की नहीं हुई है मौत, भरत के भेष में शत्रुघ्न।
  • त्रिपाठी खानदान का वंश नहीं बीना की कोख से जन्मा बच्चा।
  • गुड्डा भैया छीनेगा अपनी बहन डिंपी का प्यार, करेगा मौत के हवाले।
  • इस सीजन में दिखेगा सच्चा प्यार, एक नहीं दो जोड़ियां दिखाएंगी सच्चे प्यार की कहानी।
  • 4 किरदारों की मौत से लगेगा झटका। खतरान तरीके का दिखेगा खून खराबा
  • गुड्डू भैया को मिलेगा सच्चा प्यार। प्यार की लत में लुटाएंगे सब।
  • नए सिरे से शुरू होगी बाहुबल की लड़ाई।
  • मिर्जापुर को मिलेगा गद्दी का आखिरी किंग।
  • कालीन भैया अंतिम 10 मिनट में पटलेंगे पूरा खेल। क्लाइमैक्स में है असली मजा।   
  • माधुरी यादव, गोलू, डिंपी और बीना से जुड़ी है कहानी की आने वाली हर कड़ी। 
  • आएगा मीर्जापुर का सीजन 5,  महिलाएं भी बुनेगी मिर्जापुर की गद्दी संभालने ख्वाब

कब और कहां देखें ‘मिर्जापुर सीजन 3’ 

बता दें, ‘मिर्जापुर सीजन 3’ अमेजन प्राइम पर 5 जुलाई को स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीजन में कई धमाकेदार मोड़ आएंगे। कई दृष्य ऐसे होंगे जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। सीरीज एक ऐसे मोड़ पर लेजाकर आपको छोड़गी जहां से आप नए सिरे से कहानी बुनना और आगे क्या होगा ये सोचना शुरू करेंगे। इस सीजन में आपको ‘मुन्ना भैया’, ‘बाउजी’ और ‘अभिषेक बनर्जी’ जैसे किरदारों की कमी खलेगी। फिलहाल कई मायनों में ये सीजन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने वाला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights