शुक्रवार को यानी 5 जुलाई को मुंबई के नीता अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी सेलिब्रेट की गई। इस इवेंट में अंबानी परिवार के तो चर्चे छाए ही रहे, साथ ही इवेंट में पहुंचे सितारों के भी कम चर्चे नहीं हुए। राधिका-अनंत की शादी को अब सिर्फ 6 दिन ही बचे हैं, ऐसे में अंबानी फैमिली जोरों-शोरों से शादी की तैयारी में जुटी है। 5 जुलाई को हुई अनंत-राधिकी की संगीत सेरेमनी में कई सितारे पहुंचे, जिनमें आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, सलमान खान जैसे नामी सितारे शामिल हैं। इवेंट से तमाम सेलेब्स के लुक और वीडियो सुर्खियों में हैं। लेकिन, इन सबके बीच शाहिद कपूर क पत्नी मीरा राजपूत एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं।
दरअसल, शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में पहुंचे थे। इस दौरान जहां शाहिद ने ब्लैक कुर्ता-पजामा पहना था, वहीं मीरा राजपूत ने भी ब्लैक लहंगा कैरी किया था। इस आउटफिट में वैसे तो मीरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन एक चीज जिस पर सबकी निगाहें टिक गईं वह थे उनके ऐब्ज। इस लहंगे में मीरा के ऐब्ज साफ नजर आ रहे थे। मीरा की टोन्ड बॉडी देखकर सोशल मीडिया यूजर इस पर रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए।