अनंत-राधिका के संगीत में जस्टिन बीबर ने स्टेज पर लगाई आग मेहमानों को अपना दीवाना बना दिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को है और उनकी शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 3 जुलाई को मामेरु रस्म के बाद 4 जुलाई को गरबा का आयोजन किया गया। इसके बाद शुक्रवार यानी 5 जुलाई को राधिका-अनंत की ग्रैंड संगीत सेरेमनी आयोजित हुई, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अनंत-राधिका की ग्रैंड संगीत सेरेमनी मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में रखी गई, जिसमें बी-टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस संगीत सेरेमनी के वीडियो एक-एक कर सामने आ रहे हैं। पॉप स्टार जस्टिन बीबर भी अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए मुंबई पहुंचे थे और अब इस इवेंट से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने शुक्रवार रात मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के संगीत समारोह में स्टेज पर अपना 14 साल पुराना सॉन्ग ‘बेबी’ गाकर आग लगा दी। जस्टिन ने अंबानी परिवार के समारोह में अपने पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights