आखिर क्या है पंढरपुर यात्रा जिस कारण टल गया राहुल गांधी का विदेश दौरा

हर साल कुछ दिनों के लिए राहुल गांधी विदेश दौरे पर जाते हैं। अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए राहुल गांधी हर साल विदेश में जाते हैं। इस बार भी वे ऐसा करने वाले थे। 10 जुलाई यानी आज ही के दिन राहुल गांधी विदेश जाने वाले थे। मगर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका यह दौरा 4 दिनों के लिए टल गया है। अब 14 जुलाई से 20 जुलाई के लिए राहुल गांधी विदेश जा सकते हैं। उनके दौरे में इस देरी के पीछे का कारण महाराष्ट्र में हो रही पंढरपुर यात्रा है। दरअसल NCP (Sharad Pawar) अध्यक्ष शरद पवार ने राहुल गांधी को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। इसी यात्रा में शामिल होने के कारण राहुल गांधी ने अपने प्रोग्राम को आगे बढ़ाया है।

महाराष्ट्र में पंढरपुर की यह यात्रा काफी प्रसिद्ध है जिसे पिछले कई सौ सालों से निकाली जाती है। पंढरपुर यात्रा की परंपरा करीब 700 से 800 साल पुरानी है जिसे भगवान विट्ठल को सम्मानित करने के लिए किया जाता है। यह एक पैदल यात्रा है जिसमें हर साल लाखों लोग शामिल होते हैं। इस यात्रा में संत की पादुका को पालिका में लेकर जाना भी शामिल है। यात्रा के दौरान ज्ञानेश्वर और तुकाराम की पादुका को ले जाना सबसे खास होता है। यह यात्रा भगवान विट्ठल के प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights