आज गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन सभी गुरुओं की पूजा करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि गौतमबुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद इसी दिन अपना पहला उपदेश दिया था। गुरु पूर्णिमा के मौके पर रामनगरी अयोध्या में सरयू के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर दर्शन पूजन कर रहे हैं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, “पावन पर्व गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं।” देशभर में आज गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “गुरु किसी भी समाज व राष्ट्र के विकास के प्रमुख वाहक होते हैं। वर्षों के तप, शोध व अनुभव से प्राप्त ज्ञान से वे शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने और उनमें चरित्र निर्माण व राष्ट्रप्रेम के बीज बोने का काम करते हैं। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ऐसे सभी गुरुजनों को नमन करता हूं और समस्त देशवासियों को ‘गुरु पूर्णिमा’ की शुभकामनाएं देता हूं।”