धनुष की ‘रायन’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष की जबरदस्त एक्शन फिल्म ‘रायन’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा में आ गई। फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी समय से बज बना हुआ था। वहीं 100 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म में धनुष ने अपने खतरनाक एक्शन अवतार से एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। बतौर डायरेक्टर और लीड एक्टर बन धनुष एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छा गए हैं। फिल्म को दर्शकों से बहुत ही बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं। इसी बीच फिल्म ‘रायन’ के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। वहीं दूसरे दिन धनुष ने अपनी ही दूसरी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रायन के दूसरे दिन का कलेक्शन

धनुष की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रायन’ में रोमांस, एक्शन और सस्पेंस को साथ में दर्शकों के सामने बहुत ही अच्छे से पेशा किया है। बता दें कि यह फिल्म एक्टर के द्वारा निर्देशित की गई दूसरी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। वहीं फिल्म की कहानी, सीन्स से लेकर इसकी दमदार स्टार कास्ट भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फिल्म ‘रायन’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की है। ‘रायन’ ने पहले दिन 13 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष की फिल्म ने दूसरे दिन 14 करोड़ से ज्यादा का क्लेक्शन कर लिया है। वहीं अब महज दो दिनों में फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

धनुष ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि रजनीकांत के दामाद रहे धनुष ने दूसरे दिन अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, ‘रायन’ ने बॉक्स ऑफिस बिजनेस में ‘कैप्टन मिलर’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘कैप्टन मिलर’ इसी साल 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। ‘कैप्टन मिलर’ ने दो दिन में सिर्फ 20 करोड़ की कमाई थी। 2024 में धनुष ने दो हिट फिल्म दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights