हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में मंगलवार सुबह बादल फट गया जिससे मशहूर ट्रेकिंग डेस्टिनेशन तोश में कई दुकानें, घर और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गए। बता दें कि तोश में कई बौद्ध मंदिर और मठ भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादल फटने की घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। एक निवासी ने बताया कि बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई जिससे सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि अचानक आई बाढ़ के कारण कई बाग-बगीचे भी नष्ट हो गए हैं।

विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नकथान को जोड़ने वाले रोड और पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी नेता ने X पर लिखा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार और प्रशासन का कोई प्रतिनिधि अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है। सरकार को नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। प्रभावित परिवारों को सहायता देने समेत जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करना चाहिए।’ पार्वती घाटी में कई खूबसूरत गांव हैं और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं।