अजय देवगन की ‘औरों में कहां दम था’ से उलझी जाह्नवी की ‘उलझ’, पहले दिन किसका चला जादू किसका निकला दम?

अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट चुके हैं। शुक्रवार को उनकी ‘औरों में कहां दम था’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें एक बार फिर वह तब्बू के साथ नजर आए। इस ऑनस्क्रीन जोड़ी ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन इस बार दर्शकों के बीच इनका जादू फीका पड़ता दिखा। इसी के साथ जाह्नवी कपूर स्टारर ‘उलझ’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। जी हां, 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दो फिल्मों ने दस्तक दी। पहली तो अजय देवगन और तब्बू की ‘औरों में कहां दम था’ और दूसरी जाह्नवी कपूर की ‘उलझ’, जिसकी चर्चा लंबे समय से चल रहीहै। अब इन दोनों ही फिल्मों की कमाई के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, तो चलिए देखते हैं कि दोनों में से किस फिल्म ने बाजी मारी और कौन पीछे रह गया।सैकनिल्क के अनुसार, जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया की थ्रिलर भी बॉक्स ऑफिस कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में धीमी शुरुआत की और भारत में केवल 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की। रिपोर्ट के मुताबिक, सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को ‘उलझ’ का कुल हिंदी ऑक्युपेंसी रेट 13.02% था। सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 7.38%, दोपहर के शो की ऑक्यूपेंसी 10.85%, शाम के शो की ऑक्यूपेंसी 13.06% और रात के शो की ऑक्यूपेंसी 20.78% रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights