अयोध्या गैंगरेप केस: सीएम योगी बोले-दोषी नहीं बचेंगे, दुष्कर्म पीड़िता के भ्रूण का डीएनए सैंपल लिया गया

अयोध्या गैंगरेप की शिकार पीड़िता का लखनऊ के केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल में सफल गर्भपात कराया गया है। डीएनए जांच के लिए भ्रूण का सैंपल लिया गया हैं। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान की जाएगी। हालांकि इस बारे में केजीएमयू प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। पीड़िता को सोमवार को अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। उसके पेट में 12 सप्ताह का गर्भ पल रहा था। डॉक्टरों की टीम ने जांच में सब कुछ ठीक होने पर मंगलवार को सफल गर्भपात कराया। फिलहाल पीड़िता की हालत सामान्य है और जल्दी उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

सीएम योगी बोले-दोषी नहीं बचेंगे

आज अयोध्या धाम में भदरसा क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता प्रकरण के विषय में एक सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। आश्वस्त रहें, पीड़िता को हर स्थिति में न्याय दिलाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।आपकी सरकार पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights