कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी-खरगे की बड़ी मीटिंग, 

कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के प्रमुखों के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा संगठन को लेकर चर्चा की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय 24, अकबर रोड पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 

 सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में संगठन और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। आगामी चुनाव के तैयारी के साथ-साथ जातिगत जनगणना की मांग को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी आरक्षण के फैसले पर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी पार्टी नेताओं से सुझाव और राज्यों में पार्टी के बारे में फीडबैक भी लिया।

बता दें कि महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जम्मू-कश्मीर में भी इस साल विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है। मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, भूपेश बघेल, अजॉय कुमार, दीपक बैज, उदय भान, अजय माकन, अधिरंजन चौधरी, दीपा दास मुंशी, अजय राय, कुमारी शैलजा, गोविंद सिंह डोटासरा, वाईएस शर्मिला मुनियप्पा, सचिन पायलट, गुलाम अहमद मीर, डीके शिवकुमार, जीतू पटवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह और राजीव शुक्ला समेत कई नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights