कन्नौज रेप केस: नवाब सिंह यादव का DNA सैंपल मैच हुआ, नाबालिग ने लगाया था रेप का आरोप

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बीते दिनों नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया था। रेप का आरोप सपा नेता नवाब सिंह यादव पर लगा था। अब इस केस में बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दुष्कर्म मामले में नवाब सिंह यादव के डीएनए जांच की रिपोर्ट पुलिस के पास आ गई है। यूपी पुलिस के मुताबिक, नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल मैच हो गया है। कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पुलिस के पास डीएनए जांच की रिपोर्ट आ गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है। एसपी ने बताया है कि डीएनए सैम्पल मैच हो गया है। सैंपल मैच होने के बाद आरोपी नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 

जानकारी के मुताबिक, कन्नौज में नवाब सिंह यादव की इमेज एक दबंग की है। पूरे इलाके में उसका रसूख है। नवाब सिंह यादव के खिलाफ कन्नौज में ही 15 केस चल रहे हैं। उसके खिलाफ तीन मामले गुंडा एक्ट में दर्ज हैं। इसके अलावा मारपीट, धमकी देना, सरकारी काम में रुकावट डालना, अपहरण की कोशिश जैसे तो तमाम केस चल रहे हैं। अडंगापुर गांव के लोग बताते हैं कि आज से पच्चीस साल पहले नवाब सिंह का परिवार बहुत गरीब था। लेकिन पिछले बीस साल में जबसे नवाब सिंह यादव समाजवादी पार्टी में एक्टिव हुआ, अखिलेश यादव के करीब पहुंचा, उसके बाद उसने करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights