ठाणे में फैक्ट्री से गैस का रिसाव, क्षेत्र में छाया धुआं, लोगों को सांस लेने में समस्या

मुंबई से सटे ठाणे के अंबरनाथ इलाके में गैस रिसाव की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, ये गैस लीक की घटना एमआईडीसी के मोरीवली इलाके में सामने आई है। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक  उनकी कुछ टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। बता दें कि जिस इलाके से गैस ली की खबर सामने आई है, वहां पर कई सारी केमिकल फैक्ट्रियां हैं। घटना के बाद की जो वीडियो सामने आई है उसमें गैस लीक का असर शहर की सड़कों पर और रेलवे स्टेशन के आसपास देखा जा सकता है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है कि ठाणे जिले में अंबरनाथ इलाके में गैस रिसाव के बाद इलाके में धुंध छा गई। इस औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की है। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है और किसी के बीमार होने या अस्पताल में भर्ती होने की कोई खबर नहीं है।

एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि गुरुवार को रात करीब 11 बजे मुंबई के बाहरी इलाके अंबरनाथ के मोरीवली महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में धुंध जैसी स्थिति पैदा हो जाने से अफरातफरी मच गई थी। आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत मिलने के बाद स्थानीय फायर ब्रिगेड कर्मियों ने धुएं के स्रोत का पता लगाया तो पाया कि यह एक केमिकल फैक्ट्री से उठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights