मथुरा रेल हादसे के पीछे आतंकी साजिश की आशंका, ATS और सुरक्षा एजेंसी कर रही जांच

मथुरा के पास मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए और कई वैगन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। रात में हुए इस हादसे के कारण मथुरा पलवल रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था। अब रेलवे सूत्रों ने इस घटना के बारे में बड़ी जानकारी साझा की है। मथुरा रेल हादसे के पीछे आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि इस मामले में क्या अपडेट सामने आए हैं।

बीते बुधवार को रात 8 बजे मथुरा में वृंदावन रोड स्टेशन और अझई के बीच मालगाड़ी के 26 डिब्बे ट्रैक से उतर गए थे। इसके बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो गया था। अब रेलवे सूत्रों ने कहा है कि जिस तरह से मथुरा में मालगाड़ी को बेपटरी किया गया है उसके पीछे कोई साजिश हो सकती है।रेलवे को आशंका है कि इस घटना के पीछे कोई आतंकी संगठन हो सकता है। गुरुवार को घटना में आतंकी कनेक्शन तलाशने के लिए एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया है। रेलवे की तरफ से सभी सुरक्षा एजेंसियों को कहा गया है कि सभी एंगल से इस हादसे की जांच की जाए।दूसरी ओर उत्तराखंड के बिलासपुर रोड और रुद्रपुर सिटी के बीच लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। 18 सितंबर की रात को ट्रेन संख्या 12091 बिलासपुर रोड से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। रात के करीब 10 बजे रहे थे। गाड़ी अपनी रफ्तार में गंतव्य की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच लोको पायलट को ट्रैक पर कुछ रखा हुआ दिखा। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रैक पर एक 6 मीटर लंबा लोहे का खंभा मिला है। इस मामले में GRP ने 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights