ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कजान एक्सपो सेंटर पहुंचे पीएम मोदी

रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन के साथ ही पूरी दुनिया की नजर इस बात पर भी टिकी हुई है कि की पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक कब होगी। इस बीच पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कजान एक्सपो सेंटर पहुंच चुके हैं। 

कजान में ब्रिक्स समिट से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंगलवार को मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से एक-दूसरे से मिले थे। पीएम मोदी ने पुतिन से हाथ मिलाया और फिर उनके गले मिले। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत हुई। वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष का भी जिक्र किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights