महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी ने बदली रणनीति! पीएम मोदी नहीं ये नेता करेंगे सबसे ज्यादा रैलियां

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन की आखिरी तारीख के बाद बुधवार से चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। महा विकास अघाड़ी और महायुति की तरफ से बड़े नेताओं की रैलियां शेड्यूल की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बड़े नेताओं की 50 से ज्यादा जनसभाएं होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बड़े नेता महाराष्ट्र में जनसभाएं करेंगे

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी की पश्चिम महाराष्ट्र, विदर्भ, मुंबई-कोंकण, उत्तरी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुल 8 सभाएं करने की योजना है। सबसे ज्यादा जनसभाओं की जिम्मेदारी देवेन्द्र फड़णवीस, नितिन गडकरी और चन्द्रशेखर बावनकुले को दी गई है। 

बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग-अलग जिलों में 15 रैलियां करेंगे। हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी सीएम योगी बीजेपी और एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। योगी के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी चुनाव प्रचार करने महाराष्ट्र में आएंगे।

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में अमित शाह 20 रैलियां करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 40, डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़नवीस 50, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले 40 रैलियां करेंगे। इनके अलावा स्थानीय नेताओं से भी रैलियां करवाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights