कोल्हापुर चुनाव प्रचार करने पहुंचे उद्धव ठाकरे ने जनता से किए 5 वादे, यहां देखें लिस्ट

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 20 नवंबर को चुनाव के लिए मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसे लेकर शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान जनता से 5 मुख्य चुनावी वादे किए। उन्होंने इस दौरान कहा कि राज्य के छात्राओं को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पुलिसकर्मियों की भर्ती, मुंबई में अडानी परियोजना को रद्द करने, किसानों को एमएसपी दिए जाने और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर करने को लेकर वादा किया।

राज्य के छात्राओं को सरकार द्वारा मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। हालांकि अगर राज्य में महाविकास अघाड़ी सत्ता में आती है तो राज्य के बच्चों, छात्रों को भी  मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। बेटा और बेटी दोनों परिवार के स्तंभ हैं। इसलिए बेटियों के साथ बेटों को भी सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए।

2. महिलाओं को अक्सर पता नहीं होता है कि पुलिस स्टेशन जाने पर शिकायत कहां करें। इसे देखते हुए प्रदेश में एमवीए के सत्ता में आने पर महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। वरिष्ठ पदों पर महिला अधिकारियों के साथ महिला पुलिस कर्मियो से लैस पुलिस स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

3. मुंबई में अडानी परियोजना को रद्द करने और उद्योग के साथ धारावी निवासियों को घर देने का वादा। ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को मुंबई में आना चाहिए। ठाकरे ने कोल्हापुरवासियों से कहा, मुंबई आपका है, मराठी आदमी का है। मराठी आदमी ने खून बहाकर मुंबई को बचाया है, इसलिए मुंबई पर आपका अधिकार है। ठाकरे ने कहा, ”आने वाले दिनों में अगर हम सत्ता में आते हैं तो महाराष्ट्र के भूमिपुत्रों को धारावी और मुंबई के इलाकों में सस्ते मकान मुहैया कराएंगे।

4. एमवीए के सत्ता में आने पर राज्य के किसानों को एमएसपी दिया जाएगा। अगर हमारी सरकार नहीं गिरी होती तो अब तक किसान कर्ज मुक्त हुए होते। लेकिन जब हम सत्ता में वापस आएंगे तो हम कृषि उपज को एमएसपी देंगे।

5. हमारी सरकार के दौरान, पांच जीवन आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर थीं। अब जब हम सत्ता में वापस आएंगे तो अगले पांच वर्षों तक महाराष्ट्र में जीवन आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा उसे स्थिर रखेंगे। हमारी सरकार दाल, चावल, चीनी, तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights