महिला के पेट से निकला 7 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर भी रह गए दंग

दरअसल एक महिला महीनों से पेट दर्द महसूस कर रही थी। उसने जब मेडिकल कॉलेज में महिला सर्जरी विभाग में दिखाया तो दंग रह गई। जब महिला का सिटी स्कैन किया गया तो उसमें 20 इंच की गांठ की पुष्टि की गई। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया और इस 7 किलो के ट्यूमर को बाहर निकाला। 

मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर मधुरिका ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर 7 किलो की गांठ (ट्यूमर) को निकाला। महिला पूर्ण तरीके से स्वस्थ है और महिला की बच्चेदानी भी सुरक्षित है। मामला जनपद हरदोई के ब्लॉक भरखनी के ग्राम निजामपुर के निवासी उबैरा अली की 33 वर्षीय पत्नी शहाना का है। उन्हें काफी समय से पेट दर्द की समस्या बनी हुई थी। काफी समय से कई डॉक्टर का इलाज भी करवाया गया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।

जब पत्नी को राहत नहीं मिली तो पति-पत्नी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां महिला को सर्जरी विभाग में देखा गया। कई जांच के उपरांत सीटी स्कैन में 20 इंच की गांठ की पुष्टि हुई। जिसको लेकर डॉक्टर ने महिला के ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों के द्वारा तैयार होने पर हरदोई मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर मधुरिका ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर 7 किलो की गांठ ट्यूमर को बाहर निकाला।

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए डॉक्टर मधुरिका ने बताया कि सिटी स्कैन में गांठ 20 इंच की दिखाई पड़ रही थी। ऑपरेशन के बाद 30 से 35 इंच भारी निकली। जिसका वजन करीब 7 किलो है। डॉक्टर ने बताया कि महिला पूर्ण तरीके से सुरक्षित है और उसकी बच्चेदानी भी सुरक्षित है। अभी तक महिला के कोई बच्चा नहीं है। ऑपरेशन के बाद परिजनों और डॉक्टर में खुशी की लहर देखने को मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights