इस राज्य में आज से महंगा हो गया गाड़ी चलाना, बढ़ गई हैं सीएनजी की कीमतें

गुजरात गैस ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने आज यानी 1 दिसंबर से सीएनजी की कीमतों में 1.5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इससे अब गुजरात में सीएनजी की कीमत बढ़कर 77.76 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गुजरात गैस ने अपने फ्रेंचाइजी मालिकों को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। इससे पहले जुलाई में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये का इजाफा हुआ था। अगस्त में भी दोबारा दाम 1 रुपये बढ़ा दिये गये थे। सीएनजी की ये नई कीमतें शनिवार आधी रात से लागू हो गई हैं। 

कीमतों में इस इजाफे से साउथ गुजरात के 4 लाख से अधिक सीएनजी व्हीकल यूजर्स प्रभावित होंगे। बता दें कि सूरत में 60 सीएजी पंप्स हैं और साउथ गुजरात में 250 सीएनजी पंप्स हैं। ऑटो रिक्शा और स्कूल वैन्स में सबसे अधिक सीएनजी का इस्तेमाल होता है। इससे स्कूल वैन्स संचालकों को अपने चार्जेज बढ़ाने पड़ सकते हैं

उधर महीने के पहले दिन सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ है। 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में ₹1818.50 में मिलेगा। दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1927.00 रुपये का हो गया है। यह गैस सिलेंडर मुंबई में ₹1771.00 और चेन्नई में ₹1980.50 में मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights