अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान,’AAP नहीं करेगी किसी से भी गठबंधन’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी। हालांकि केजरीवाल ने ये कहा है कि आप राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा बना रहेगा। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने ये बात कही है। कहा जा रहा है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन को मिली हार के बाद केजरीवाल ने ये फैसला लिया है।इससे पहले ही आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने हरियाणा चुनाव के बाद ही कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं होगा। 

आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन करके देख चुकी है और उसे गठबंधन का कोई फायदा नहीं मिला था। अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और आम आदमी पार्टी ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कुछ सीटों पर तो आप ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights