शिक्षा से राजनीति की ओर, मशहूर टीचर अवध ओझा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ओझा को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। केजरीवाल ने अवध ओझा के गले में पार्टी का पटका और टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे

आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद अवध ओझा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार करेंगे। साथ ही दिल्ली में विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। इसके पहले भी वह लोकसभा का चुनाव लड़ने को लेकर इच्छुक थे।

पार्टी ज्वाइन करने के बाद ओझा ने कहा कि वह राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में चुनने की बात कही जाए तो वह शिक्षा को ही चुनेंगे। साथ ही अवध ओझा ने कहा कि राजनीति में आने का मतलब है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च काम करेंगे। वह पार्टी की शिक्षा नीति से काफी प्रभावित रहे हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights