आज दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में कुछ जगहों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिल सकता है

जानकारी के अनुसार, किसान संगठनों ने आज दोपहर को दिल्ली चलो का आह्वान किया है। इसकी वजह से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर की कई सड़कों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी है। इसकी वजह से दिल्ली और हरियाणा की प्रमुख सड़कों पर रोड जाम हो सकता है। वहीं एनसीआर में भी रोड जाम देखने को मिल सकता है। 

वहीं, अंबाला के उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अगले आदेश तक पैदल, वाहन या अन्य साधनों से कोई भी जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गयी है। सुरक्षा बलों द्वारा दिल्ली की ओर मार्च रोके जाने के बाद किसान 13 फरवरी 2023 से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं। किसानों ने दिल्ली पैदल मार्च की घोषणा की हुई है।  

उधर, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 101 किसानों का जत्था राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा सरकार 101 किसानों के पहले ‘जत्थे’ को दिल्ली की ओर मार्च करने से रोकने के लिए बल का प्रयोग करती है वे सरकार को बेनकाब करेगा।

उधर, किसानों द्वारा दिल्ली मार्च पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिना इजाजत के कैसे जाने दिया जा सकता है? इजाजत ले लें, फिर जाने देंगे। अगर आप वहां जा रहे हैं तो आपको इजाजत लेनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights