रैंप पर वॉक करते बीजेपी के मंत्री, फैशन शो पर दिखा सिंधिया और सुंकात मजूमदार का जलवा

द‍िल्‍ली के भारत मंडपम में चल रहे अष्टलक्ष्मी महोत्सव के दौरान फैशन शो में तब लोग चौंक गए, जब रैंप वॉक करते उन्होंने मोदी के मंत्रियों को देखा। रैंप पर वॉक करते हुए ये कोई मॉडल नहीं बल्‍क‍ि मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। उनके साथ रैंप पर कदम से कदम राज्‍य मंत्री सुकांत मजूमदार मिला रहे थे।

दोनों बेहद ही स्‍टाइल‍िश अंदाज में रैंप पर चलते नजर आए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्रीम कलर का फैशनेबल कोट पहना था। गले में लाल कलर का मफलर था। वहीं, सुकांत मजूमदार भी क्रीम कलर के कोट में थे। गले में रेड कलर का पीस डाला हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights