सीट बदलने पर आखिर क्या बोले मनीष सिसोदिया ? पटपड़गंज नहीं अब जंगपुरा

पार्टी की दूसरी लिस्ट में खुद का नाम देखकर मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आभार व्यक्त किया है। सिसोदिया ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल और पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए जंगपुरा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है। मैं खुद को एक शिक्षक मानता हूं, राजनीतिज्ञ नहीं।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘पटपड़गंज मेरे लिए सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति का दिल था। जब अवध ओझा जी पार्टी से जुड़े और उन्हें चुनाव लड़ाने की मांग उठी, तो मैं यही सोच पाया कि एक शिक्षक (ओझा सर) के लिए पटपड़गंज से बेहतर सीट कोई हो ही नहीं सकती है।

सिसोदिया ने कहा, ‘एक और शिक्षक को पटपड़गंज की जिम्मेदारी सौंपते हुए मुझे खुशी है। मैं अब जंगपुरा में सबके साथ मिलकर वही काम करने को तैयार हूं, जो पटपड़गंज में शिक्षा, सेवा और विकास के लिए किया है।

अंत में पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, ‘मेरे लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, ईमानदारी और जनता की भलाई का जरिया है। पटपड़गंज से जंगपुरा तक, मेरा संकल्प अडिग है। दिल्ली को और बेहतर बनाना है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights