राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले से एक कार टकरा गई।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले से मंगलवार को एक कार टकरा गई। रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी ने काफिले की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से ASI सुरेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तुरंत घटना का संज्ञान लिया और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाकर उनका इलाज कराया।

यह हादसा जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र के NRI सर्किल के पास हुआ। सबसे पहले ट्रैफिक ACP अमीर हसन की गाड़ी से ERTIGA टैक्सी गाड़ी टकराई थी। इसमें सवार ड्राइवर और ACP को फ्रैक्चर आया है। ASI सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हैं। ट्रैफिक ASI सुरेंद्र सिंह को सीरियस हेड इंजरी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर सीपीआर दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights