अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भीषण धमाका

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक आत्मघाती बम धमाके में तालिबान सरकार में शरणार्थी मामलों के मंत्री की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट मंत्रालय के अंदर हुआ और शरणार्थी मामलों के मंत्री खलील हक्कानी की मौत हो गई। हक्कानी ऐेसे शीर्षस्थ पदाधिकारी थे जिनकी अफगानिस्तान की सत्ता पर तीन साल पहले तालिबान द्वारा कब्जा किये जाने के बाद हुए बम धमाकों में मौत हुई है। धमाके की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। खलील रहमान हक्कानी की मौत तालिबान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हक्कानी इस संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हिस्सा थे। विस्फोट के बाद मंत्रालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। धमाके की वजह से कई लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके में आत्मघाती हमलावर की भी मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights