10 साल से 239 यात्रियों के साथ लापता है ये विमान, अब अमेरिकी कंपनी चलाएगी तलाशी अभियान

करीब 10 साल से 239 साल से लापता हुए एक यात्री विमान का आज तक पता नहीं लगाया जा सका है। न तो विमान का कहीं मलबा मिला और न ही इसके यात्रियों के बारे में आज तक कुछ पता चल सका। यह हाल तब है, दुनिया में हाई टेक्नालॉजी का दौर चल रहा है। अमेरिका की एक कंपनी ने विमान का तलाशी अभियान चलाने का फैसला किया है। मलेशिया की सरकार ने विमान ‘एमएच370’ की तलाश फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी कंपनी के ‘नो फाइंड, नो फीस’ (विमान के बारे में पता नहीं चलने पर कोई शुल्क नहीं) प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

परिवहन मंत्री एंथनी लोके ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ऐसा माना जाता है कि विमान एमएच370 करीब 10 साल पहले दक्षिणी हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लोके ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों ने पिछले सप्ताह अपनी बैठक में टेक्सास की कंपनी ‘ओशन इनफिनिटी’ को समुद्र में 15,000 वर्ग किलोमीटर के नए स्थल पर खोज अभियान जारी रखने की अनुमति दे दी। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ओशन इनफिनिटी द्वारा पहचाने गए प्रस्तावित नए खोज क्षेत्र, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के नवीनतम डेटा विश्लेषण पर आधारित हैं। कंपनी का प्रस्ताव विश्वसनीय है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights